हैदराबाद: Cannes Film Festival 2025 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसका ग्लैमर और गॉसिप अब भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रेड कार्पेट पर अपने लुक्स और अटायर से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस बार भी चर्चा में हैं – लेकिन वजह उनकी ड्रेस नहीं, बल्कि एक सेल्फी और उसका कैप्शन है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उर्वशी रौतेला की लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ सेल्फी ने मचाया तहलका
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ एक सेल्फी शेयर की। लेकिन असली चर्चा उस तस्वीर से ज्यादा उनके कैप्शन की हो रही है। उन्होंने लिखा:
“जब लियोनार्डो डिकैप्रियो आपको Cannes की रानी बुलाए, अब ये है टाइटैनिक कॉम्पलीमेंट!”
बस फिर क्या था – इंटरनेट पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
नेटिज़न्स ने उर्वशी को किया ट्रोल
उर्वशी के इस कैप्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। किसी ने पूछा,
“क्या लियोनार्डो को पता भी है कि उन्होंने आपको ऐसा कहा है?”
तो कोई बोला, “क्या उन्होंने डाकू महाराज के लिए भी तारीफ की?”
एक यूज़र ने लिखा, “लियो शायद आपको जानते भी न हों – आपने ही उन्हें फोटो के लिए रोका होगा!”
पैरेट ड्रेस से लेकर ब्लैक गाउन तक, हर लुक बना हेडलाइन
78वें Cannes Film Festival की ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी ने अपनी “पैरेट ड्रेस” से खूब लाइमलाइट बटोरी। बाद में जब उन्होंने ब्राजीलियाई फिल्म ‘O Agente Secreto’ की स्क्रीनिंग अटेंड की, तब उनका ब्लैक गाउन भी वायरल हुआ – लेकिन इस बार वजह उनके लुक से ज़्यादा थी गाउन के अंडरआर्म हिस्से का फटना, जिसे सोशल मीडिया ने तुरंत पकड़ लिया।
‘तोते वाला क्लच’ भी बना चर्चा का विषय
उर्वशी के लुक में उनके यूनीक तोते के आकार वाले क्लच ने भी फैंस और फॉलोअर्स का ध्यान खींचा। लेकिन लोग इस बारे में भी दो हिस्सों में बंटे दिखे – कुछ ने इसे “फैशन स्टेटमेंट” कहा, तो कई लोगों ने इसे “ओवर-द-टॉप” बताया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
