Sunday , 26 July 2026

दोस्त के व्हाट्सएप पर बहन की फोटो देख भाई ने उठाया खौफनाक कदम, पेट में घोंप दिया चाकू

नेशनल डेस्क- महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक युवक ने अपने दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया। बतादें, आरोपी ने दोस्त के व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी बहन की फोटो देख ली थी।  जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। एक दोस्त ने अपने खास दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया। रोहित कंजानी नाम के युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपने दोस्त विजय रूपाणी की बहन की फोटो लगाई थी। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी विजय रूपानी और पंकज कुकरेजा ने रोहित कंजानी पर जानलेवा हमला कर दिया।

Read More Stories:

धारा 326 और 307 में मामला दर्ज
इस हमले में रोहित बाल-बाल बच गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने धारा 326 और 307 में मामला दर्ज किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, आरोपी विजय और पंकज नेताजी चौक इलाके में आने वाले हैं, पुलिस ने अपना जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *