हरियाणा डेस्क: किसानों और भाजपा नेताओं के बीच विरोध बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से जारी आंदोलन के बीच अब अब तस्वीरें सीधे टकराव की भी सामने आने लगी हैं। JJP विधायक देवेंद्र बबली का जोरदार विरोध करने के बाद इस बार किसानों ने बीजेपी दफ्तर की नींव उखाड़ डाली। दरअसल झज्जर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओ पी धनखड़ पार्टी कार्यालय का शिलान्यास कर निकले ही थे कि कुछ देर बाद किसान मौके पर पहुंच गए और पार्टी दफ्तर की नींव उखाड़ दी। ऐसे में अब सरकार किसानों उग्र होते जा रहे विरोध पर सख्त नजर आने लगी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनिल विज ने झज्जर में हुई घटना को लेकर दिया बड़ा ब्यान
इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने झज्जर में हुई घटना को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। विज ने कहा कि इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में FIR भी दर्ज कर दी गई है। विज ने बताया कि ऐसे में मामलों में कानून अपना काम करेगा।
लॉकडाउन में दुकानदारों सहित कई व्यवसायों को दी बड़ी राहत
हरियाणा में लॉकडाउन में इस बार दुकानदारों सहित कई व्यवसायों को बड़ी राहत दे दी गई है। लेकिन इस राहत के बीच तस्वीरें लापरवाही की भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में सरकार के स्वास्थ्य एंव गृह मंत्री अनिल विज ने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर लोगों ने नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया तो सरकार को मजबूरन दी गई छूट वापिस लेने होगी। विज ने कहा कि सरकार को हर हालत में लोगों को बचाना है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
