Friday , 11 September 2026

Birthday Special: जानिए कैसे ‘माइकल जैक्स‍न’ ने ऋतिक को दिया था Suprise

न्यूयॉर्क में फिल्म ‘काइट्स’ की शूटिंग चल रही थी, अचानक से माइकल जैक्स‍न ऋतिक रोशन की वैनिटी में घुस गए थे। माइकल को देखते ही ऋतिक रोने लगे थे। न्यूयॉर्क में ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन के साथ फिल्म ‘काइट्स’ की शूटिंग कर रहे थे। वहीं पास में माइकल के किसी कॉन्सर्ट की शूटिंग चल रही थी। माइकल को ये बात अच्छी तरह पता थी कि ऋतिक उनके फैन हैं। वे ऋतिक की पॉपुलेरिटी से भी वाकिफ थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राकेश उस खास दिन को याद करते हुए बताते हैं कि माइकल के कुछ बॉडी गार्ड पहले ऋतिक की वैनिटी में आए और उसके तुरंत बाद माइकल उनके बीच से निकले और उन्होंने ऋतिक से हाथ मिलाते हुए कहा, ‘हाय आई एम माइकल’। ऋतिक को तो पहले विश्वास ही नहीं हुआ था कि उनके सामने उनके आइडल खड़े हैं। ऋतिक रोने लगे थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *