लोकसभा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में महिलाओं को विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़ा विधेयक पारित कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा ने मंगलवार को जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया। लोकसभा और राज्यविधानसभाओं तथा दिल्ली में महिलाओं को आरक्षण देने से जुड़ा विधेयक पहले ही पारित होकर कानून बन चुका है।
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन द्वितीय संशोधन विधेयक 2023 में जम्मूर-कश्मीोर विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में कानूनी प्रक्रिया में महिलाओं को जनप्रतिनिधि के तौर पर शामिल करना है। केंद्रशासित प्रदेश सरकार संशोधन विधेयक 2023 में पुद्दुचेरी विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का प्रावधान है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
