Saturday , 12 September 2026

पुलवामा : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के टॉप कमांडर शमीम सोफी को मार गिराया

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा  जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान भारतीय सेना के सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल, कश्मीर में जैश कमांडर शमीम सोफी को ढेर कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जवाबी कार्रवाई में शुरू हुई मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के त्राल इलाके में तिलवानी मोहल्ला वाग्गड़ में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षा अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *