Thursday , 29 October 2026

महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, तेंदुलकर समेत कई दिग्गज हुए भावुक

 नेशनल डेस्क: क्रिकेट जगत ने शुक्रवार को एक महान खिलाड़ी को खो दिया या यू कहें कि क्रिकेट जगत के लिए शुक्रवार ब्लेक फ्राइडे के रूप में साबित हुआ। इस दिन विश्व क्रिकेट के महानत स्पिन गेंदबाज शेन वार्न दुनिया छोड़ चल बसे। शेन वार्न के निधन की खबर मिलने ही क्रिकेट गलियारा स्तब्ध रह गया। किसी को इस खबर पर विश्वास तक नहीं हो रहा है, कि 52 साल के हंसते-हंसाते शेन वार्न अब दुनिया में नहीं रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत के इन दिग्गजों ने दी शेन वार्न को श्रद्धांजलि

शेन वार्न के निधन की खबर के बाद ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस लीजेंड गेंदबाज के जाने पर हर कोई दुखी है। शेन वार्न अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। इन्ही यादों को लेकर देश-विदेश के कई मौजूदा और पूर्व दिग्गज अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर हुए भावुक

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर तो शेन वार्न के खास दोस्त और प्रतिद्वंद्वी दोनों ही थे। सचिन ने वार्न के भारत के प्रति प्रेम को बताया और लिखा, ‘स्तब्ध, आपकी कमी खलेगी वॉर्नी। मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा, भारत के लिए तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिए। बहुत जल्दी चले गए।’

विराट कोहली ने कहा कुछ ऐसा..

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शेन वार्न के निधन पर जीवन को बहुत ही अस्थिर करार देते हुए ट्वीट में लिखा कि,’जीवन कितना अप्रत्याशित और अस्थिर है।

एक ऐसे महान खिलाड़ी जिन्हें मैं मैदान से बाहर भी जानता था, उनके जाने पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं, क्रिकेट की गेंद को टर्न कराने वाले सबसे महान खिलाड़ी।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *