हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। कई पूर्व विधायकों और नेताओं ने आज कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। गुहला चीका से बीजेपी के पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी तरह, बीजेपी से पूर्व विधायक कर्नल रखबीर सिंह ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजा राम ने भी पार्टी को अलविदा कह कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। इनके अलावा, बीजेपी की महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सुमन देवी भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
