पंजाब डेस्क: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी में जारी कलह से ऊपर उठने और चुनाव में स्थिति मजबूत करने की कोशिश में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएम चन्नी ने आज यानी कि, शुक्रवार को किसानों की कर्जमाफी का ऐलान करते हुए बताया कि, किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा, साथ ही भूमिहीन मजदूरों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। चुनाव के कारण सीएम चन्नी ने किसान कार्ड चलते हुए कहा कि पंजाब सरकार कर्जदार किसानों के खतों में 2 हजार करोड़ रुपये तक जमा करवाएगी।

अरविंद केजरीवाल को करार दिया भगोड़ा
चन्नी सरकार के इस निर्णय को अगले 10 दिनों के अंदर लागू किया जाएगा। उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों के लिए आयोग बनाने का निर्णय पारित किया। साथ ही चन्नी ने अरविंद केजरीवाल का घेराव करते हुए उन्हें भगोड़ा करार देते हुए कहा कि उन्होंने बिक्रम मजीठिया से माफी मांगी थी। आम आदमी पार्टी के 10 विधायक इसलिए पार्टी छोड़ चुके हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल इस ड्रग मुद्दे पर स्टैंड नहीं ले सके। चन्नी ने कहा क्या इस तरह केजरीवाल पंजाब के युवाओं के जीवन की रक्षा करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
