पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। सरकार ने मुआवजे के रूप में रूप में दो लाख रुपये देने का फैसला किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किया ये ट्वीट
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध का समर्थन करने के लिए मेरी सरकार के रुख को दोहराते हुए, हमने 26 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर रैली करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है।’
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
