टोहाना, 16 अप्रैल(नवल सिंह): चुनावों के इस दौर में राजनीतिक दल जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में जुटें हैं साथ ही अपनी पार्टी को मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस चुनावी माहौल में राजनीतिक पार्टियों का एक दूजे पर जुबानी हमलों का सिलसिला भी लगातार जारी है। प्रत्येक दल अपने विरोधी दलों को लगातार घेरने में लगा है। वहीं टोहाना में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सहित उसके पदाधिकारियों पर निशाना साधा और एक के बाद एक मौजूदा सरकार पर कई जुबानी हमले किए। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए अशोक तंवर ने आरएसएस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेना बताया। अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री के रोड शो पर भी हमला बोला और कहा नाम रोड शो और आदमी ढेड़ सौ। अशोक तंवर ने एक के बाद एक भाजपा पर कई आरोप जड़े और मौजूदा सरकार को आडे हाथों लिया। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
