बॉलीवुड डेस्क: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरें तूल पकड़ रही है। जिसकी वजह ये है कि, प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से नाम के पीछे से जोनस हटा दिया। दरअसल शादी के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने अपने नाम में जोनस जोड़कर प्रियंका चोपड़ा जोनस लिख लिया था, जिसे अब एक्ट्रेस ने हटा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रियंका चोपड़ा की मां ने कही ये बड़ी बात
प्रियंका की इस हरकत को देखकर लोग ऐसा सोचने लगे हैं कि दोनों जल्द ही अलग होनें वाले हैं। लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि किसी बात पर हुई अनबन को लेकर प्रियंका ने ये कदम उठाया है। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा है, “यह सब फालतू की बात है, अफवाह न फैलाएं।” एक्ट्रेस की मां की ओर से दिए गए बयान से ये बात तो साफ हो गई है कि दोनों तलाक नहीं लेने वाले हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
