Friday , 2 May 2025

Haryana

हरियाणा सरकार का व्यापारियों को बड़ा तोहफा: 2,500 करोड़ रुपये की राहत, वन टाइम सेटलमेंट योजना मंजूर

चंडीगढ़,23 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में व्यापारियों और आम जनता को राहत देने के लिए कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। इनमें सबसे बड़ा फैसला व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी देना है, जिससे लगभग 2 लाख व्यापारियों को 2,500 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।   …

Read More »

तरुण भंडारी ने संभाला मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव का पद, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 23 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने आज अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, गौरव गौतम और राज्य मंत्री राजेश नागर ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के विधायक सुधीर शर्मा ने भी तरुण भंडारी …

Read More »

हरियाणा के सरकारी भवनों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर पावर प्लांट, सरकार को बचाए 30 करोड़ रुपए

चंडीगढ़,23 जनवरी। हरियाणा सरकार ने राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली लागत को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक में 290 सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने को मंजूरी दी गई। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 36 …

Read More »

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने की तैयारी, महिलाओं को हर महीने ₹2100 मिलेंगे

चंडीगढ़,23 जनवरी : हरियाणा में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना शुरू कर सकती है। इस प्रस्ताव पर आज (23 जनवरी) को चंडीगढ़ में हो रही कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। योजना के तहत राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को हर महीने ₹2100 …

Read More »

किरण चौधरी का SDM को फटकार: फोन न उठाने पर नाराज होकर पहुंची कार्यालय

चरखी दादरी,23 जनवरी। हरियाणा राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने बुधवार को चरखी दादरी जिले के बाढड़ा हलके के गांव जगरामबास में एक शादी समारोह में शिरकत की, जहां ग्रामीणों ने उन्हें जलभराव की समस्या से अवगत कराया। इसके तुरंत समाधान के लिए सांसद ने बाढड़ा के SDM सुरेश दलाल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने फोन का …

Read More »

अनिल विज ने नांगल चौधरी में अधिकारियों को फटकारा, ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

नारनौल,22 जनवरी। हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने जयपुर से अंबाला लौटते समय नांगल चौधरी के सिरोही-बहाली टोल प्लाजा के पास रुककर क्षेत्रीय समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने ओवरलोड वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाओं और प्रशासनिक लापरवाही की शिकायत की।   लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री विज …

Read More »

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन चुनाव: किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं, सियासी हलचल तेज

अंबाला,22 जनवरी।हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (एच.एस.जी.एम.सी.) के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे, क्योंकि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस नतीजे ने सिख राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अंबाला शहर में कांग्रेस विधायक चौधरी निर्मल सिंह से बलदेव सिंह कायमपुर और दीदार सिंह नलवी की मुलाकात ने इस सियासी हलचल को और बढ़ा …

Read More »

हरियाणा में 25-26 जनवरी को सरल और परिवार पहचान पत्र पोर्टल रहेंगे बंद

चंडीगढ़,22 जनवरी : हरियाणा सरकार ने 25 और 26 जनवरी को सरल और परिवार पहचान पत्र पोर्टल से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान राज्य डाटा सेंटर पोर्टल्स का अपग्रेडेशन करेगा, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार होगा।   इस प्रक्रिया के चलते रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, …

Read More »

लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 मामलों का समाधान, कोर्ट मामलों पर रोक: विपुल गोयल

पंचकूला, 22 जनवरी: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल ने पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रखे गए 15 में से 13 मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि दो मामलों की जांच के आदेश देते हुए उन्हें अगली बैठक में …

Read More »

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गुरुग्राम में कार्यक्रम आयोजित

गुरुग्राम 22 जनवरी: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुग्राम में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और …

Read More »