Friday , 6 June 2025

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल आज, जानिए किस राशि पर बरस रही है बजरंगबली की कृपा!

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: आज का दिन ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल और दुर्गाष्टमी व्रत के पावन संयोग से अत्यंत शुभ माना जा रहा है। मंगलवार को पड़ रही अष्टमी तिथि में हनुमान जी और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है। साथ ही आज धूमावती जयंती भी है, जो नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और आत्मबल बढ़ाने का उत्तम दिन माना जाता है।

 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार:

  • अष्टमी तिथि: रात 9:57 बजे तक

  • योग: सुबह 8:08 तक हर्षण योग, फिर वज्र योग

  • नक्षत्र: पू.फा. नक्षत्र रात 12:59 तक

  • बुध का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश: सुबह 6:56 बजे

 आइए जानते हैं आज किन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा और कौन से उपाय बना सकते हैं आपके दिन को और भी शुभ।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। मेहनत रंग लाएगी, परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
बजरंगबली का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: ओरेंज | शुभ अंक: 6


वृषभ (Taurus)

भाग्य आपके पक्ष में है। ज़मीन खरीदने से पहले बड़ों की राय जरूर लें।
बजरंगबली का उपाय: गुड़ और चने का दान करें।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 8


मिथुन (Gemini)

महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
बजरंगबली का उपाय: लाल फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4


कर्क (Cancer)

नई खुशियों का आगमन। सामाजिक कार्यों में प्रशंसा मिलेगी।
बजरंगबली का उपाय: मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 3


सिंह (Leo)

नई जिम्मेदारियों के साथ सफलता मिलेगी। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।
बजरंगबली का उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 6


कन्या (Virgo)

चुनौतियों के बीच सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा।
बजरंगबली का उपाय: मंगलवार व्रत रखें।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8


तुला (Libra)

महिलाओं को नए बिजनेस में सफलता मिलेगी। मन शांत रहेगा।
बजरंगबली का उपाय: सिंदूर चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5


वृश्चिक (Scorpio)

इंजीनियर्स के लिए दिन शुभ। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।
बजरंगबली का उपाय: चमेली का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5


धनु (Sagittarius)

पदोन्नति के योग, परिश्रम रंग लाएगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
बजरंगबली का उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 9


मकर (Capricorn)

शॉपिंग का आनंद, पुराने संबंध लाभ देंगे।
बजरंगबली का उपाय: हनुमान मंदिर में दीप जलाएं।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 4


कुंभ (Aquarius)

कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी। व्यापार में अचानक लाभ के संकेत।
बजरंगबली का उपाय: लाल कपड़े में गुड़ बांधकर दान करें।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 9


मीन (Pisces)

पुरानी यादों के साथ अनुभव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
बजरंगबली का उपाय: लाल झंडा मंदिर में चढ़ाएं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *