Wednesday , 4 June 2025
हरियाणा में शिक्षा क्रांति की तैयारी

हरियाणा CMO में बड़ा फेरबदल: राजेश खुल्लर बने ओवरऑल इंचार्ज, राज नेहरू समेत कई अधिकारियों को नए विभाग

चंडीगढ़, 2 जून:  हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विभागों का नया बंटवारा किया गया है। इस बदलाव के तहत राजेश खुल्लर को CMO का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है, जबकि राज नेहरू की भी मुख्यमंत्री के OSD (Officer on Special Duty) के रूप में एंट्री हो चुकी है।

राजेश खुल्लर रहेंगे प्रमुख चेहरा

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल से चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर को अब 16 अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। पहले वे 21 विभागों को संभाल रहे थे, जिनमें से अब 5 विभागों का कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है।

उनके पास अब वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, गृह, सूचना एवं जनसंपर्क, सिंचाई, शिक्षा, संस्कृति, सतर्कता सहित कुल 16 विभाग हैं। यही नहीं, वे CMO से जुड़े सभी मामलों के ओवरऑल इंचार्ज भी रहेंगे।


CMO में नई एंट्री: राज नेहरू को अहम जिम्मेदारी

CMO में राज नेहरू को OSD बनाया गया है और उन्हें फ्यूचर डिपार्टमेंट, हायर एजुकेशन, यूथ एम्पावरमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। युवाओं और उच्च शिक्षा पर फोकस दर्शाता है कि सरकार अगली पीढ़ी को केंद्र में रखकर नीतियां बना रही है।


अन्य अधिकारियों को सौंपे गए विभाग

IAS अरुण कुमार गुप्ता

11 विभागों का कार्यभार जिनमें शामिल हैं:

  • सिविल एविएशन

  • एनवायरनमेंट व वाइल्डलाइफ

  • पब्लिक वर्क्स

  • ट्रांसपोर्ट

  • अर्बन लोकल बॉडीज

  • सोशल जस्टिस व SC/BC वेलफेयर

  • मुख्यमंत्री घोषणाओं की अमलवारी

IAS साकेत कुमार

9 विभाग जिनमें शामिल हैं:

  • कृषि

  • पशुपालन

  • पंचायती राज व चुनाव

  • महिला एवं बाल विकास

  • सैनिक कल्याण

  • मत्स्य पालन

  • हाउसिंग फॉर ऑल

IAS यशपाल

8 विभाग जिनमें शामिल हैं:

  • स्कूल एजुकेशन

  • खेल

  • पर्यटन

  • पुरातत्व

  • आर्किटेक्चर

  • पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग

HCS विवेक कालिया

  • CM विंडो

  • जनसंवाद पोर्टल

HCS सुधांशु गौतम

  • सरकारी आवास

  • CM रिलीफ फंड

  • HRDF

  • वक्फ बोर्ड

  • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी

HCS राकेश संधु

  • CM ग्रीवांस सेल

  • जन शिकायत निवारण


राजनीतिक और प्रशासनिक संकेत

इस व्यापक विभागीय पुनर्गठन से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार गवर्नेंस में दक्षता, युवाओं पर ध्यान और डिजिटल-फोकस्ड प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ रही है। राजेश खुल्लर जैसे अनुभवी अधिकारी को CMO का नेतृत्व सौंपना इसी दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *