इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन में युद्ध का चौथा दिन और रूसी सैनिक पूरी तरह हावी हैं। लगातार धमाकों की आवाजें आ रही हैं। रूसी मिलिट्री ने यूक्रेन की सेना की हालत खराब कर दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों से अपनी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम कीव और शहर के प्रमुख बिंदुओं पर नियंत्रण कर रहे हैं। जो लोग हमारी मदद करना चाहते हैं, हम उन्हें हथियार देंगे। हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत है, हम शांति से रह सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जो देश अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ें, उन्हें कीमत चुकानी पड़े
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लेकर रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों का एकमात्र विकल्प ‘तीसरा विश्व युद्ध’ की शुरुआत है। बाइडेन ने यह बात एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि अब एक ही विकल्प है कि रूस के साथ युद्ध लड़ा जाए और तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की जाए। उन्होंने कहा कि दूसरा विकल्प सिर्फ यही है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो देश अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत काम करें, उन्हें ऐसा करने के लिए एक कीमत चुकानी पड़े। बाइडेन ने कहा ये आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध इतिहास में सबसे व्यापक प्रतिबंध हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
