नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस के मामलों में भारत में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जा रही है। भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,306 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह से देश में एक्टिव केसलोड 98,416 हो गया, जो पिछले 552 दिनों में सबसे कम है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ये आंकड़े
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम है और वर्तमान में यह 0.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में 8,834 लोगों के ठीक होने से यहां पर कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 3,40,69,608 हो गई। रिकवरी रेट 98.35 फीसदी है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.94 प्रतिशत है, जो पिछले 63 दिनों से दो प्रतिशत से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर, 0.78 प्रतिशत, पिछले 22 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे रही।

अब तक 4,73,537 लोगों ने गंवाई जान
वहीं देश में इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से अब तक 4,73,537 लोगों की जान जा चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, रविवार को कोरोना वायरस की उपस्थिति के लिए 8,86,263 नमूनों का परीक्षण किया गया। पांच दिसंबर तक कुल 64,82,59,067 नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारत ने अब तक नए कोविड-19 वेरिएंट ओमिक्रोन के 21 सकारात्मक मामले दर्ज किए हैं, जिसका पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पता चला था। इस बीच 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुए राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पात्र लाभार्थियों को 127.93 करोड़ वैक्सीन खुराक दी गई हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
