Tuesday , 28 July 2026

Ambala:  बलदेव नगर रेस्टोरेंट में नशे की हालत में युवकों ने जमकर मचाया उत्पाद,

नए साल के जश्न के दौरान बलदेव नगर स्थित कुरलिस रेस्तरां में नशे की हालत में युवकों ने जमकर हंगामा किया। 5-7 युवकों ने दो युवकों से बदतमीजी की और रोकने पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही अंगीठी पर रखा तस्ला भी ऊपर फेंक दिया। बलदेव नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिटी अर्बन स्टेट निवासी अभि जिंदल व गौरव नरगिस ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को वह सिटी के बलदेव नगर स्थित कुरलिस रेस्तरां में नये साल की पार्टी में आए थे। पार्टी के दौरान की 5-7 युवकों ने शराब का सेवन करते हुए बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जैसे ही रोकने लगे तो युवकों ने नशे की हालत में ही जानलेवा हमला कर दिया।

देखते ही देखते वहां पर जलती हुई अंगीठी पर रखा हुआ तसला उठाकर ऊपर ही फेंक दिया। इस बीच उसे व गौरव नरगिस के नाक व माथे पर गंभीर चोटें आई। शोर सुनने के बाद रेस्तरां का स्टाफ आया और बड़ी मुश्किल से वह बच सके। इतना ही नहीं जाते समय बदमाश जान से मारने की धमकी देते रहे कि अभी तो बच गए लेकिन तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *