Thursday , 29 October 2026

Ambala: RTO कार्यालय के चपरासी को चंडीगढ़ के चालक ने चलते कैंटर से फेंका, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज,

अंबाला आरटीओ कार्यालय के चपरासी को कैंटर से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इम्पाउंड कैंटर को कार्यालय का चपरासी सुरेश कुमार चालक के साथ बैठकर साहा के पास पार्किंग में खड़ा करने जा रहा था। तभी चालक ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रक सेगिरकर चपरासी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। मुलाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर कैंटर चालक पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या का प्रयास आदि कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस को दी शिकायत में सिटी के जगाधरी गेट निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह आरटीओ कार्यालय अंबाला छावनी में ग्रुप डी के तहत चपरासी पद पर कार्यरत है। मंगलवार को दोपहर के समय वह आरटीओ सुशील कुमार व हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार के संग कलालटी गांव के पास चेकिंग कर रहे थे।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *