Monday , 14 September 2026

हरियाणा में इस तारीख से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, इन जिलों के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर भर्ती योजना के तहत हरियाणा में एक से 10 नवंबर तक राजधानी चंडीगढ़ व छह अन्य जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। पहले से ली गई परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के लिए अंबाला छावनी के खड़गा स्पोर्टस स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल बीएस बिष्ट ने मंगलवार को बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर जिला एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यर्थी, जो प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शार्ट लिस्ट हुए हैं, भाग ले सकते हैं।


उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की वेबसाइट पर उम्मीदवार वेबसाइट लागिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कर्नल बिष्ट ने बताया कि सात से 10 नवंबर तक इसी स्थल पर हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली तथा चंडीगढ़ की महिला मिलिट्री पुलिस अग्निवीर अभ्यर्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। उनके एडमिट कार्ड आगामी एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *