Thursday , 10 September 2026

PM के बाद अब पूर्व CM हरीश रावत की सुरक्षा में चूक, छूरा लेकर मंच पर पहुंचा शख्स और फिर..

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ तो वहीम एक और मामला सामने आया है। दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में भी बड़ी चूक हुई है। यहां के काशीपुर में एक युवक छुरा लेकर रावत के मंच पर पहुंच गया, जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनसभा के बाद अचानक एक शख्स छुरा लेकर पहुंच गया

हरीश रावत मुख्य अतिथि के तौर पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, और जनसभा के बाद अचानक एक शख्स छुरा लेकर मंच पर चढ़ गया, हालांकि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उसे नीचे उतारा और छुरा अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।


कांग्रेस के सदस्यता अभियान में शिरकत करने पहुंचे थे हरीश रावत

कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे हरीश रावत जैसे ही अपना संबोधन खत्म करने के बाद नीचे उतरे उसी दौरान एक अधेड़ अचानक मंच पर पहुंच गया और संबोधन स्थल पर पहुंचने के बाद उसने माइक से जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं उसकी इस गतिविधि का जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और माइक बंद कर दिया तभी आक्रोशित अधेड़ ने अचानक छुरा निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *