पंजाब डेस्क: अमृतसर के गोल्डन टेंपल श्री दरबार साहिब में बेअदबी करने पर युवक को मौत के घाट उतार दिया। तो वहीं अब कपूरथला में भी ऐसा ही मामला सामने आयाहै। यहां गांव निजामपुर में निशान साहिब की बेअदबी के प्रयास के मामले को लेकर पकड़े गए आरोपित की आक्रोशित संगत ने पीटकर हत्या कर दी है।

गुस्साई संगत ने आरोपित युवक की हत्या कर दी
बेअदबी के प्रयास घटना के बाद सुबह से गांव में स्थित तनावपूर्ण थी। पुलिस और सिख जत्थेबंदियों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। सिख जत्थेबंदियां आरोपित युवक को पुलिस को सौंपने के बजाय पंथ की तरफ से सजा सुनाए जाने के हक में थी। दूसरी ओर पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोक रही थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा, लेकिन गुस्साई संगत ने आरोपित युवक की हत्या कर दी।

बता दें, शनिवार शाम अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का प्रयास किया था। मौके पर मौजूद संगत और सेवादारों ने उसे काबू करके उसके साथ जमकर मारपीट की थी। घटना में आरोपित की मौत होने के बाद से पूरे अमृतसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। श्री दरबार साहिब के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
