आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को फरीदाबाद में आप के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और रूपरेखा तैयार की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकलेगी. ‘इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल ने” के नारे के साथ प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी. 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान हरियाणा की बदहाल स्थिति और दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए क्रांतिकारी बदलावों के बारे में प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह से शुरू होकर यात्रा का ठहराव गांवों में किया जाएगा। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
