आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए मजबूत किलेबंदी शुरू कर दी है। प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर जमीन मजबूत करने के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की। प्रदेश की 90 विधासभाओं को 366 ब्लॉक में बांट कर इनकी जिम्मेदारी प्रदेश में मौजूदा पदाधिकारियों को दी गई है। इससे पूर्व प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों के संगठन की घोषणा हो चुकी है। जल्द ही बूथस्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति होंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन ) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को ब्लॉक प्रभारियों की सूची जारी की। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोहतक दौरे के बाद प्रदेश में आम आदमी पार्टी की पदयात्राएं शुरू करने की घोषणा हुई थी। ब्लॉक प्रभारी अपने क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होंगे। इससे पहले विधानसभा और लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति भी हो चुकी है। वहीं संगठन के सर्कल स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
इससे पहले, इसी माह में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11000 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी।इसमें 6237 गांव और 1617 वार्ड, लगभग 7800 यूनिट के हर गांव और हर वार्ड से एक एक पदाधिकारी शामिल थे। आम आदमी पार्टी का संगठन हर वार्ड और गांव में पहुंच चुका है। हर गांव और वार्ड में 20-20 लोगों की कमेटी बन चुकी है। अगले एक महीने के अंदर इन सभी कमेटियों की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद हरियाणा के गांव-गांव में बदलाव पदयात्रा निकाली जाएगी और एक महीने के बाद जो 20-20 लोगों की कमेटी बनी है, लगभग सवा लाख पदाधिकारियों का दिसंबर में शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
