कलायत, 8 सितम्बर। हरियाणा के कलायत और कैथल में इनलो बसपा के बंद का मिला जुला असर रहा। इनेलो बसपा के सयुंक्त बंद को सफल बनाने के लिए इनलो के पूर्व विधायक रामपाल माज़रा ने दुकानदारों व व्यापारियों से मिलकर प्रदेश में बंद को सफल बनने के लिए सहयोग की अपील की थी मगर उनकी यह अपील बेअसर दिखाई दी।
इनलो कार्यकर्ताओं के चले जाने के बाद पीछे से दुकानों के शटर खुलते दिखाई दिए। इनेलो-बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर खुली दुकानों को बंद करवाया।
इनेलो नेता ने इस बारे में बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों के खिलाफ इनेलो बसपा ने आज हरियाणा में बंद का आवाह्न किया है।
इनेलो बसपा ने एसवाईएल मुद्दे सहित बढ़ती महंगाई जैसे अन्य मुद्दों को लेकर आज हरियाणा में बंद का एलान किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
