नई दिल्ली,20 फरवरी : दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली की नई सरकार का गठन हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा समेत छह अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी मंत्री दिल्ली की जनता को बेहतर प्रशासन देने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नई सरकार में ये मंत्री शामिल
1. पंकज सिंह
विकासपुरी से विधायक पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के बक्सर से ताल्लुक रखने वाले पंकज सिंह पूर्वांचली समुदाय का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी नियुक्ति आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम मानी जा रही है।
2. कपिल मिश्रा
करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के हिंदुत्व चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले कपिल मिश्रा को नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
3. रविंद्र इंद्रराज
BJP के दलित चेहरे रविंद्र इंद्रराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। माना जा रहा है कि उन्हें सामाजिक न्याय से जुड़े मामलों में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
4. मनजिंदर सिंह सिरसा
BJP विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया, जिससे सिख समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाया गया।
5. आशीष सूद
आशीष सूद ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों की सेवा करने का संकल्प लिया और भरोसा दिलाया कि वे जनता के प्रति पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
6. प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा, जिन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था, ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और उन्हें कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
