Sunday , 26 July 2026
दुर्घटनाग्रस्त मिग-27.... फोटो साभार: एएनआई

जोधपुर में मिग-27 विमान क्रैश

जोधपुर। जोधपुर में मंगलवार सुबह वायुसेना का मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा बनाड़ के पास देवलिया में हुआ। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही वायुसेना के स्टेशन से भी हेलीकॉप्टर मौके के लिए रवाना हो गया है। हादसे में विमान के पायलट को नुकसान नहीं पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा तकनीकी खराबी के चलते हुआ। विमान के गिरने की वजह से खाली स्थान पर आग लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया। एयरफोर्स के जवान और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जिस स्थान पर प्लेन क्रैश हुआ उसके आसपास के सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन प्लेन क्रैश होने के कारण उसमें आग लग गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फोटो साभार: एएनआई

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *