सोनीपत, 31 अगस्त(संजीव कुमार): हरियाणा के खिलाड़ी लगातार मैडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। सोनीपत की बेटी सीमा अंतिल पुनिया ने देश के लिए ब्रॉन्ज़ मैडल जीतकर एक बार फिर साबित किया है कि देश की बेटियां भी किसी से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार देश में ढंग से अभ्यास का अवसर नहीं मिला इसलिए एक साल से अपने पति एवं परिवार से दूर सीमा रशिया में रह रही हैं। एशियाई खेलों में गुरुवार को कांस्य पदक जीतकर सीमा ने खेल में अपने कद को और ऊंचा कर लिया।
सीमा के पिता विजयपाल अंतिल ने बताया कि सीमा पिछले 35 वर्षो से खेलो में जोर आजमाइश कर रही है। वो जिस भी प्रतियोगिता में जाती है वंहा से कोई न कोई मैडल जरूर लेकर आती है। आगे भी सीमा का उद्देश्य खेलों पर फोकस करना रहेगा। सीमा ने एक लम्बा समय खेलों को दिया है जो अपने आप में एक रिकॉड है। आज इस प्रतियोगिता में भी उसने मैडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सीमा की भाभी ने बताया कि बेशक सीमा ने आज ब्रॉन्ज मैडल जीता है परन्तु उसने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस किया है। पिछली बार से इस बार 1.23 मी ज्यादा डिस्कस थ्रो किया। इस बार प्रतियोगिता बहुत कठिन थी। उन्होंने बताया कि जो सीमा को खेलो से पॉकेट मनी 700 डॉलर और अपने पास से एक लाख रूपये केरल रिलीफ फण्ड में दान दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
