Saturday , 31 October 2026

हिसार में हुई युवक की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर इनसो ने किया प्रदर्शन

हिसार, 3 अगस्त : हिसार में एक युवक की मौत के मामले में आज इनसो ने हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विष्वविधालय गेट नं-4 से लेकर हिसार लघुसचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन भी सौंपा। परिजनों ने चेतावनी दी अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही करती तो तीन दिन बाद प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त को अग्रोहा टोल के समीप सुनाम नैन की लाश एक कार में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। पुलिस ने कूलेरी निवासी जयपाल की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों की मांग है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मृतक युवक के मामा सुनाम नैन के मामा डा. सुनील ने कहा कि 24 अगस्त को सुनाम की अग्रोहा टोल के पास लाश मिली थी बाद में उसका पोस्टमार्टम भी करवाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनाम को मारा गया है उसकी पसली टूटी भी मिली है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पहले भी एसपी को ज्ञापन दिया जा चुका है और सभी लोग प्रदर्शन करते हुए एसपी से मिलने के लिए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है इस मामले में पूछताछ की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सुनील ने कहा कि सुनाम की मैडीकल रिपोर्ट में पाया गया है कि उसकी पसली टूटी पाई गई है इसलिए उससे मारा गया है।

इनसो के चेयरमैन शिल्क पूनिया की मांग है कि सुनाम नैन युवक की मौत के मामले मे पुलिस धारा 306 के तहत मुकदमा दर्जकर लियाहै जल्द से जल्द हत्यारों को गिपफ्तार किया जाए। उन्होंने बताया कि एफएलस की रिपोर्ट भी आ चुकी है पुलिस को हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *