हरियाणा डेस्क: देश में कोरोना ने हाहाकार मचा के रखा हुआ है। नेता, अभिनेता से लेकर आम आदमी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं अब, हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब कोरोना की चपेट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा आ गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 7717 नए मामले
बता दें, हरियाणा में शनिवार को एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 7717 नए मामले सामने आए और महामारी से 32 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले साल शुरू हुई महामारी से राज्य में अब तक 3,386 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल 3,49,794 लोग संक्रमित हुए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
