Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली: पंजाबी गायकी को एलबम सांग के जरिए एक अलग मुकाम तक पहुंचाने में दलेर मेहंदी और गुरदास मान के योगदान को माना जाता है. वहीं हनी सिंह और बादशाह ने रैप सांग को नए सिरे से लोकप्रिय बनाया है. ये चार ऐसे नाम हैं जिन्होंने पंजाबी गायकी इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है. इन लोगों की ओर से दिखाए गए रास्तों पर ही पंजाब में कई गायक आए और छा गए. इसी कड़ी में इन दिनों इंटरनेट पर एक गाना वायरल हो रहा है. यूट्यूब पर लांच हुए इस गाने को देखने की मानों होड़ लग गई है.
गाने के बोल हैं ‘बिल्लियां बिल्लियां अखां’. इस गाने को 26 अगस्त को Geet MP3 के यूट्यूब पेज पर लांच किया गया है. इसे दो दिन से भी कम समय में करीब 9 मिलियन (8,999,107) बार देखा जा चुका है. अपलोड किए गए वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक इस गाने को साति ढिल्लों ने गाया है.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
