Saturday , 31 October 2026

फतेहाबाद में पार्किंग संचालक की गुंडागर्दी के खिलाफ फूटा दुकानदारों का गुस्सा

फतेहाबाद (जितेंदर मोंगा) : फतेहाबाद में आज पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी के खिलाफ दुकानदारों का गुस्सा फूटा। दुकानदारों की ओर से पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ सड़क पर जाम लगाया गया और उसके बाद अब दुकानदार पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। दुकानदारों का कहना है की पार्किंग ठेकेदार के द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है और पार्किंग पर्ची कटवाने के बाद भी पार्किंग ठेकेदार की करेंगे दुकानदारों में आम जनता के साथ मारपीट करते हैं। आज भी एक दुकानदार के साथ जब पार्किंग ठेकेदार की ओर से मारपीट की गई, तो दुकानदार शिकायत लेकर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय दुकानदार के परिजनों को ही थाने में बिठा लिया और मामला दर्ज करने की धमकी दी। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस ने मामला दबाने के लिए उन पर दबाव भी बनाया। दुकानदारों ने बताया की पार्किंग ठेकेदार और नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल पार्किंग के बाहर अवैध तौर पर फड़ी लगवा कर लाखों रुपए की अवैध वसूली कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

दुकानदारों ने कहा कि सोमवार को पूरे शहर की मार्केट बंद की जाएगी और दुकानदार पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा और धरना प्रदर्शन करेंगे। दुकानदारो ने कहा कि जब तक पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती दुकानदारों का आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

गौरतलब है कि पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ लगातार गुंडागर्दी की शिकायतें सामने आ रही हैं और इस बाबत पिछले दिनों कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से भी मीडिया द्वारा सवाल किए गए थे, जिस पर कृष्ण बेदी ने सख्त कार्रवाई की बात कही थी लेकिन पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और उसकी गुंडागर्दी लगातार जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *