Tuesday , 28 July 2026

श्रीदेवी के जन्‍मदिन पर रखी गई थी ‘मिस्‍टर इंडिया’ की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग, मां को याद कर रो पड़ीं जाह्नवी

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड पहली फीमेल सुपरस्‍टार कही जाने वाली एक्‍ट्रेस श्रीदेवी साल की शुरुआत में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 13 अगस्‍त को श्रीदेवी के 55वें जन्‍मदिन के मौके पर उनकी फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर बहन खुशी और पापा बोनी कपूर जाह्नवी के साथ नजर आए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रीदेवी की बेटियों और पति ने बाकी के मेहमानों के साथ शाम को 7 बजे मिस्टर इंडि‍या का शो देखा। शो खत्म होने के बाद इवेंट में बातचीत के दौरान जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर इमोशनल हो गए। इस मौके पर जाह्नवी भावुक हो गई और उनके आंसू निकल पड़े। जाह्नवी के एक फैन पेज ने उनका ये वीडियो शेयर किया है जिसमें जाह्नवी आंसू पोंछती नजर आ रही हैं।

बोनी ने इवेंट में अपनी पत्‍नी और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रहीं एक्‍ट्रेस श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि आप सबने जो प्यार श्री को दिया वही प्यार मेरे बच्चों को भी दें। हम सब इस सम्मान के लिए शुक्रगुजार हैं। बता दें कि इस मौके पर कपूर फैमिली के साथ उनके क्‍लोज फ्रेंड अमर सिंह भी मौजूद रहे ,

 

https://www.instagram.com/p/BmcPg0nnpmg/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *