फतेहाबाद के रतिया कस्बे के गांव कमाना में 10 साल की मासूम से रेप और उसकी हत्या के मामले को 10 महीने बीतने के बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और देशभर में मासूम बच्चियों से बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने आज रतिया शहर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिला कांग्रेस की राज्य महासचिव बीबो इंदौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां कतई सुरक्षित नहीं है और दिनोंदिन हालात और खराब होते जा रहे हैं। बीबो इंदौरा ने कहा कि आए दिन मासूम बेटियों से रेप की घटना और उनकी हत्या किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं और सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बजाय केवल जुमलेबाजी करने में जुटी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दे,फतेहाबाद के रतिया कस्बे के गांव कमाना में 10 महीने पहले 10 साल की एक मासूम बच्ची का रेप कर उसकी बेरहमी से हत्या करके शव को तलाब में फेंका दिया था लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
इस मामले का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि फतेहाबाद की पुलिस 10 महीने की जांच के बाद भी आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। उन्होंने बताया कि इस केस में एसआईटी का गठन भी किया गया लेकिन अभी तक एसआईटी की रिपोर्ट जीरो है। बीबो इंदौरा ने कहा कि कमाना में मासूम बच्ची की हत्या के केस में पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये इनाम दिए जाने का भी ऐलान किया था लेकिन पुलिस ने अपनी जांच गंभीरता से नहीं की जिसके चलते आरोपी अभी तक कानून की पकड़ से बाहर है। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि देश में बेटियों पर बढ़ रहे अपराध पर सरकार अंकुश लगाने के लिए गंभीर कदम उठाए और रतिया के कमाना गांव की 10 साल की मासूम बच्ची के हत्यारों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
