Sunday , 26 July 2026

दो सगे भाइयों पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत से गुस्साए व्यपारियों ने किया हंगामा

प्रतापगढ़, 26 जुलाई। कोहड़ाऔर बाजार में दो सगे भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने का मामल प्रकाश में आया है। कोहड़ाऔर बाजार में मृतक श्यामसुंदर जायसवाल सीमेंट और सरिया का कारोबार करते थे। 3 महीने पहले श्यामसुंदर को फोन कर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की थी। श्यामसुंदर ने इसकी शिकायत डीएम व एसपी से की थी लेकिन पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं की। बुधवार रात करीब 8:00 बजे श्याम सुंदर अपने भाई श्याम मूरत के साथ दुकान में बैठे थे कि इसी दौरान एक बाइक से आए दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और मौके से फरार हो गए। आसपास के व्यापारियों की मदद से घायल दोनों भाइयों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लेजाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से गुस्साए परिजनों और व्यपारियों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। दूसरी और दोनों भाइयों की मौत की सूचना कोहड़ाऔर पहुंची तो नाराज व्यापारियों ने सुल्तानपुर प्रतापगढ़ हाईवे जाम कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही सदर विधायक संगम लाल गुप्ता हादी हाल में चल रहे कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। तत्पश्चात मृतक परिजनों को हर संभव मदद एवं अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके सतह ही हाईवे पर जाम लगाए हुए व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *