Sunday , 13 September 2026

भारतीय सेना के कैप्टन क्षितिज कालिया की सड़क दुर्घटना में मौत

सेना के कैप्टन क्षितिज कालिया की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। मूल रूप से दिल्ली के द्वारिका निवासी भारतीय सेना के कैप्टन क्षितिज कालिया की पोस्टिंग इन दिनों हिसार में थी जोकि अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश में घुमकर आज अपने घर वापिस दिल्ली जा रहे थे कि रास्ते में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार कैप्टेन क्षितिज कालिया की कार अचानक एक ट्रक से जा टक्कराई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कैप्टन क्षितिज कालिया ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और भारतीय सेना उच्च अधिकरियों को भी इसकी सुचना दे दी गई है। हादसा नेशनल हाइवे नम्बर एक पर पिपली के पास हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *