फतेहाबाद, 19 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): एक अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रहे शख्स को टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक सवार और पैदल चल रहा शख्स बाल बाल बचे। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसा फतेहाबाद में जाट धर्मशाला के नजदीक आज सुबह उस समय हुआ जब एक जीप की हलकी से टक्कर की वजह से एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पैदल जा रहे शक्स से जा टकराई और बाद में एक स्कोर्पियो से जा भिड़ी। इस हादसे में पैदल चल रहे शक्स को मामूली चोटें आई है पर गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उक्त पूरी घटना धर्मशाला के सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर दो लोग बैठकर जा रहे हैं और जैसे ही बाइक सवार लोग जीप को क्रॉस करके आगे निकलने लगते हैं तो गाड़ी धर्मशाला की तरफ मुड़ते हुए अचानक बाइक के पिछले हिस्से से हल्की सी टकरा जाती है। गाड़ी की हल्की टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो जाता है और उसी दौरान आगे पैदल जा रहे एक शख्स से अनियंत्रित बाइक टकरा जाता है। बाइक सवार लीलूराम ने बताया कि पैदल जा रहे शख्स को टक्कर मारने के बाद बाइक आगे खड़ी एक स्कोर्पियो से टकराकर गिर जाता है। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और सभी लोग सुरक्षित रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
