नेशनल डेस्क: देशभर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा के रखी हुई है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने वैक्सीनेशन को तेज करने का सुझाव दिया है। उन्होंने लिखा कि कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है। हमें टीकाकरण पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है। वैक्सीनेशन के नंबरों के बजाए कितनी फीसदी आबादी का टीकाकरण किया गया है इस पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही कहा गया है कि 45 साल से कम उम्र के लोगों के टीकाकरण की भी छूट दी जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने लिखा कि, महामारी ने हजारों लोगों की नौकरियां छीन ली।, लाखों लोगों को गरीबी रेखा में लाकर खड़ा कर दिया। शहरों में रह रहे बच्चों से मिलने के लिए माता-पिता तरस रहे हैं । दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों को नहीं देखा है। एक साल से शिक्षकों ने अपने बच्चों को क्लासरूम में नहीं देखा। सबके मन में यही सवाल है कि आखिर उनका जीवन कब तक सामान्य होगा। कोरोना से लड़ने के लिए हमें कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसमें टीकाकरण अभियान को तेज करना अहम होगा। आशा है कि मेरे सुझावों पर अमल होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
