टोहाना, 13 जुलाई(नवल सिंह): एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियो में जहर निगलने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। मामला राजनगर का है। पुलिस ने मौके पर पंहुच शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर पति सहित 4 लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार हिसार के बरवाला निवासी 48 वर्षीय भोती देवी का विवाह लगभग 25 वर्ष पूर्व राजनगर निवासी महेंद्र के साथ हुआ था। मृतका के चार बच्चे है। जिनमें दो लड़कियां व दो लडके है। मृतका की दोनों लड़कियां विवाहित हैं। जबकि लडके अविवाहित है। मृतका की बेटी काजल कुछ दिन से घर में आई हुई थी। जब महिला का पति घर में नही था तो उसने अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी बेटी ने अपनी माँ को उल्टिया करते देखा तो उसने अपने पिता को मौके पर बुलाया तथा महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां 4 घंटे मौत से लड़ने के बाद महिला ने दम तोड दिया। वहीँ मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित चार पर आरोप लगाया है।
मृतका के भाई शमशेर ने बतया कि उसकी बहन को उसके पति व पड़ोसियों ने मारा है। उन्होने कहा कि इन्होने उसके साथ मारपीट भी की है। उसने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हे घटना की सूचना भी नही दी।
इस बारे में मृतका के पति महेंद्र ने बताया कि बुधवार को उनका पशु बीमार होने के कारण वह उसके लिए दवाई को लेकर घूम रहा था, लेकिन अचानक उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वह पशु के लिए परेशान था तो उसकी बेटी काजल ने उसे बताया कि उसकी मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसने मौके पर आकर भोती को अस्पताल में पहुंचाया जहाँ उसने दम तोड दिया। उसने कहा कि पहले परिवार में जरूर घरेलू कलह थी लेकिन अब कुछ महीनों से सब कुछ ठीक चल रहा था।
इस बारें में चौकी इंचार्ज साधुराम ने बताया कि उनके पास संदिग्ध परिस्थितियो में महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला आया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच चल रही है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
