मानसून के इस मौसम में इन दिनों चारों तरफ से कई भयावय तस्वीरें आ रही हैं। कहीं बाड़ का आलम है तो कहीं सड़कों पर भरता पानी घरों में घुसने के वीडियो सामने आ रहे हैं। लेकिन मानसून के साथ आई परेशानियों के बीच हम आपके सामने एक ऐसा वीडियो लेकर आ रहे हैं जिसे देखकर जहां आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे तो वहीं बचपन की मस्ती और बारिश के दिनों में अपने शहर की गलियों में की जाने वाली मस्ती भी आपको याद आ जाएंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल बारिश में मस्ती करते एक बच्चे का वीडियो एक्टर विवेक ओबरॉय ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, ‘यह बच्चा वास्तव में रोल कर रहा है!!! शुरुआत में मुझे इस बच्चे को लेकर चिंता हुई.. और तभी मुझे एहसास हुआ कि यह दरअसल बचपन की मस्ती और सादगी का एक उदाहरण है.’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
