Saturday , 19 September 2026

राजकुमार सैनी ने मुख्यमंत्री के प्रदेश दौरों पर साधा निशाना

 कुरुक्षेत्र पहुंचे भाजपा सांसद ने पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रदेश दौरों पर चुटकी ली और जमकर अपने विरोधियों पर बरसे। बता दें , इन दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ‘कांटेक्ट टू द पीपल’ अभियान के तहत प्रदेश के तूफानी दौरे पर हैं। और कार्यकर्ताओं से उनके हलकों में जाकर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री के इन दौरों पर कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब कोई दफ्तर में मिलने नहीं आएगा तो फिर उनके पास जाना ही पड़ेगा न ढूंढने के लिए। दफ्तर में जब किसी को कोई आशा नहीं रहती तब कोई मिलने नहीं आता। जब कोई मिलने नहीं आता तब उन्हें ढूढने जाना पड़ता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *