गुरुग्राम, 27 जून(सतीश राघव): साइबरसिटी गुरुग्राम में स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति कराने वाली ट्रिम इंडिया कंपनी के साथ दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामेन आया है। पुलिस के मुताबिक ट्रीम इंडिया कंपनी के निदेशक राकेश सूद ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया है कि उनकी कंपनी मारुति व महीद्रा जैसी कंपनियों को स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति करती है। उनकी कंपनी ने स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति के लिए बीकन कोरियर एंड कार्गो कंपनी के साथ समझौता किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिकायत के मुताबिक नवंबर 2015 में ट्रिम कंपनी ने जांच के दौरान पाया कि उनकी कंपनी को बीकन कूरियर कंपनी की तरफ से गलत बिल भेजकर करीब 60 लाख रुपये अधिक वसूला गया है। इसमें आरोपियों के साथ उनकी कंपनी का कर्मचारी अनिल खटाना भी शामिल है। कंपनी निदेशक से जब बात की गई तो उन्होंने वसूली गई राशि वापस करने की बात कही। लेकिन आरोप है कि बीकन कूरियर कंपनी की तरफ से पहले की तरह ही दोबारा फर्जी बिल आने लग गए। जिसके बाद सेक्टर-37 थाना पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने करीब दो करोड़ रूपए का फअरॉड का मामला पाया है। पुलिस ने आऱोपी कोरिअर कंपनी और ट्रीम इंडिया के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ट्रीम इंडिया कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने कोरिअर कंपनी के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में देखना होगा कि फ्रॉड में शामिल आरोपियों को पुलिस कब तक गिऱफ्तार कर पाती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
