नई दिल्ली,11 जून : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में भर्ती कराया गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले काफी समय से खराब है, जिसके कारण वह अपने घर में ही थे। मालूम हो कि 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. वे 2009 से व्हीलचेयर पर हैं। साल 2008 से वे पब्लिक लाइफ से दूर हैं। उनकी तबियत ज्यादा खराब है। उन्हें आखिरी बार साल 2015 में देखा गया था, जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी खुद उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न सौंपा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मालूम हो कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। उनकी माता कृष्णा जी थीं। वैसे मूलत: उनका संबंध उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बटेश्वर गांव से है लेकिन, पिता जी मध्यप्रदेश में शिक्षक थे। उत्तर प्रदेश से उनका राजनीतिक लगाव सबसे अधिक रहा. प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वे सांसद रहे थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
