इंद्री। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और उनका अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही निदान कराया। शुक्रवार को लगे जनता दरबार में करीब 100 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। जनता दरबार में राशन कार्ड, बिजली, पानी निकासी, तहसील कार्यालय, बीडीपीओं कार्यालय से संबंधित अधिकतर समस्याएं थी। यह जनता दरबार इंद्री रेस्ट हाउस पर प्रत्येक शुक्रवार को लगाया जाता है। मंत्री कांबोज समस्याएं सुनने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इंद्री। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और उनका अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही निदान कराया। शुक्रवार को लगे जनता दरबार में करीब 100 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। जनता दरबार में राशन कार्ड, बिजली, पानी निकासी, तहसील कार्यालय, बीडीपीओं कार्यालय से संबंधित अधिकतर समस्याएं थी। यह जनता दरबार इंद्री रेस्ट हाउस पर प्रत्येक शुक्रवार को लगाया जाता है। मंत्री कांबोज समस्याएं सुनने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्री कांबोज ने बताया कि भाजपा का पूरे देश में संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत उन्होंने इंद्री हलके के दर्जनों गांवों का दौरा कर रिटायर्ड अधिकारियों, बुद्धिजीवियों, सरपंचों व पूर्व सरपंचों व आम लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार के चार वर्र्षो के कार्यो की चर्चा की और सरकार के कार्यो पर फीडबैक लिया। लोगों ने भी पार्टी के इस कार्यक्रम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे पांच साल एक्टिव रहते है और जनता को जागरूक करने तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते है। भाजपा का देश में सबसे मजबूत संगठन है जिसके दम पर पार्टी हर समय चुनावी मॉड में रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार वर्षो के दौरान लोकहित के कई ऐसी योजनाएं लागू की है जिनके दम पर वर्ष 2019 में दुबारा भाजपा की सरकार बनेगी।
शुक्रवार को लगे जनता दरबार के दौरान किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी मंत्री कर्णदेव कांबोज से मिला और भादसों स्थित पिकाडली शुगर मिल पर बकाया पेंमेट दिलवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गन्ना किसानों का इस मिल पर करोड़ो रूपया बकाया है जिसका मिल प्रबंधन समय पर भुगतान नही कर रहा है। इसे लेकर मंत्री कांबोज ने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि मिल प्रबंधन से बातचीत कर किसानों का बकाया जल्द दिलवाया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि भाजपा की सरकार आने के बाद ही डिपो होल्डरों का कमीशन बढ़ाया गया है। सरकार चाहती है कि डिपो होल्डर्स को अनाज वितरण पर अच्छा कमीशन मिले ताकि उनके परिवार का गुजारा चल सके। इस दौरान कुछ युवक-युवतियों ने रोजगार दिलवाने की मांग की जिस पर मंत्री कांबोज ने सभी युवाओं से आहन करते हुए कहा कि वें सरकारी नौकरियों की अच्छी तैयारी करें। सरकार ने बिना भेदभाव के मेरिट के आधार पर नौकरी देने की निति बनाई है जिसके तहत अव्वल आने वाले लोगों को ही नौकरी मिलती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
