6 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के भट्टूकला थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप और रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को मृतका के गांव के ही रहने वाले तीन युवकों ने अंजाम दिया।
डीएसपी गुरदयाल सिंह ने बताया कि बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के पिता से संपर्क किया। मृतका के पिता के बयान के अनुसार उसकी 15 साल की बेटी मंगलवार की दोपहर को घर से गायब हो गई थी और बाद में उसे गांव के ही दो युवक बाइक पर ले लेकर घर पहुंचे थे। उसकी बेटी को घर लेकर आये युवकों ने बताया था कि लड़की को उल्टी की शिकायत थी और उसे दवा दिलवा कर लाए हैं। डीएसपी के मुताबिक मृतका के पिता ने बताया कि इसके बाद लड़की की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल लाया गया।
पुलिस को दिए गए बयान में लड़की के पिता ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले घर पर उसकी बेटी ने बताया कि गांव के रहने वाले पवन, अशोक और एक अन्य युवक ने उसके साथ रेप किया है और कोई दवा उसे पिलाई है। डीएसपी के मुताबिक मृतका के पिता के बयान दर्ज कर आरोपी पवन, अशोक और एक अन्य के खिलाफ IPC की धारा 302, पॉक्सो एक्ट, 363, 366 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।
वहीं मालूम हुआ कि लड़की के साथ हुई घटना के बाद नामजद किए गए आरोपी पवन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी गुरदयाल सिंह ने आरोपी पवन द्वारा जहर खाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की की हत्या के मामले की जांच फिलहाल चल रही है और आरोपी युवक पवन के जहर खाने के मामले की कोई लिखित स्टेटमेंट फिलहाल पुलिस के पास नहीं आई है। लिखित स्टेटमेंट आने के बाद युवक के जहर खाने के मामले की भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़की के साथ रेप और उसकी हत्या किए जाने के मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
