Monday , 26 October 2026

ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

यमुनानगर, 2 मई। यमुनानगर के गांव सुढैल के समीप नए बाईपास पर तेज रफतार से आ रहे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामिणों ने शव को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइने लग गई। मामले की सुचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर खूब हंगामा किया। पुलिस की चार घंटे की कडी मशक्कत के बाद भी जब ग्रामीण शांत नहीं हुए तो मौके पर पहुंचे डीएसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने शव को उठाने दिया।  बता दे कि नए बने बाईपास पर उद्घाटन से पहले ही एक पुल टूट गया था जिसके चलते एक तरफ से ही वाहनों का आना जाना लगा हुआ है और ऐसे में हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है।  हादसे को अंजाम देकर फरार आरोपी ट्रक चालक के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *