Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मां का बनाया हुआ गाउन पहन कर ही सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। मिस यूनिवर्स जीतने के बाद उन्होंने फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आज के दिन यानी 21 मई साल 1994 को मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। उन्होंने कई विश्व सुंदरियों को हराकर यह टाइटल अपने नाम किया था। मगर क्या आप जानते हैं कि वह कौन सा सवाल था, जिसका जवाब देकर सुष्मिता भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं।
आज हम आपको उसी सवाल के बारे में बताएंगे जिसने 19 साल की आम लड़की को मिस यूनिवर्स बनाया था। वह सवाल था कि ‘यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर सुष्मिता ने कहा था, ‘इंदिरा गांधी की मृत्यु’।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
