Monday , 27 July 2026

विवाहिता के साथ पडोसी ने करनी चाही गलत हरकत, मना करने पर गिराया छत से

महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास व मार पिटाई का मामला सामने आया है। मामला इंद्री के गांव चांद समंद का है। एक व्यक्ति गलत इरादे से रात के समय महिला के घर घुसा। पति के घर पर न होने के कारण महिला ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी आबा नामक व्यक्ति जोकि महिला का पड़ौसी भी है महिला के साथ जबरदस्ती और मार पिटाई करने लगा। इस सारे मामले में पड़ोसी व्यक्ति के साथ उसके दो भतीजे भी शामिल थे। अपना बचाव करने के लिए महिला घर की छत पर चढ़ गई लेकिन उन तीनों व्यक्तियों ने महिला के साथ मार पिटाई की और उसको घर की छत से नीचे फेंक दिया। जिसके चलते महिलागंभीर रूप से घायल होने के कारण वहीं बेहोश हो गई। बाद में पति के घर आने पर महिला को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इतना ही नहीं पुलिस द्वारा इस मामले को संजदगी से न लेने की भी महिला ने आपत्ति जताई। जब ये मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो जांच अधिकारी से बातचीत करने पर अधिकारी ने इसका गोलमोल जवाब दिया।

 

महिला का पति वेटर का काम करता है इसलिए जब महिला के साथ ये हादसा घटा उस समय उसका पति घर पर मौजूद नहीं था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *