कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा का दूसरा चरण अब मई महीने के अंत में शुरू होगा,ये यात्रा गांव चौटाला से शुरू होकर सिरसा में खत्म होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गौरतलब है की प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष साइकिल यात्रा निकाल रहे है। पहले चरण में अशोक तंवर ने इस यात्रा की शुरुवात कालका से की थी। अब दूसरे चरण की यात्रा शुरू कि जानी है। जो की 31 मई से;लेकर 5 जून तक चलेगी। ये यात्रा चौटाला से शुरू होकर सिरसा पहुंचेगी। आज दूसरे चरण की यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करने आये थे।
इस दौरान अशोक तंवर ने कहा की इस यात्रा का मकसद सरकार की बेक़ायदगियों को उजागर कर जनादेश कांग्रेस के हक में करने का है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विदेश दौरे पर भी तंज किया तंवर ने कहा की सी एम विदेश से बेंगन लेकर आएंगे खुद भी खाएंगे और जनता को भी खिलाएंगे,तंवर ने कहा की प्रदेश में निवेश आया नहीं सी एम और इनके मंत्री विदेश में सेर सपाटे करने जा रहे है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
