Monday , 27 July 2026

नगर परिषद् ने बाजारों से हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों में मचा हड़कंप

नगर परिषद ने आज टोहना शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और नगर परिषद की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर शहर के मुख्य बाजार मोती चौक, गोकल गेट, रेलवे रोड, भाड़ावास गेट और सर्कुलर रोड से अतिक्रमण हटाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुकानदारों ने फुटपाथ पर अपना सामान रखकर 10-10 फुट तक अवैध कब्ज़ा किया हुआ था। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था और हमेशा जाम की स्थिति भी बनी रहती थी। नगर परिषद् की टीम ने कई दिनों बाद अतिक्रमण से ग्रस्त बाजारों में अभियान चलाया और दुकानदारों के चालान काटे इतना ही नहीं नगर परिषद की टीम ने दुकान के बहार अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखे दुकानदारों के सामान को जब्त कर ट्रेक्टर में डाल लिया। वहीं कई दिनों बाद अचानक हुई नप की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और टीम आने की सूचना मिलते ही अधिकांश दुकानदारों ने अपना सामान, पहले ही हटा लिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *